राजकीय विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया न होने से महासंघ चिंतित।

रिर्पोट : बिजेंद्र सिंह राणा 

उत्तराखंड राज्य में संचालित समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं लम्बें समय से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया न होने से उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने चिंता जाहिर की हैं। दिनांक 14.01.2024 को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के 11 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा हुई। उक्त बैठक में शामिल संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया करने, सभी संवर्ग में स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, गोल्डन कार्ड, सहायक कुलसचिव के पदों पर पूर्व की भाँति 50% कोटा बहाल करना, समयबद्ध पदोन्नति जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखें।

 

महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत एवं महामंत्री प्रशांत मेहता ने बताया कि संगठन द्वारा उत्तराखंड शासन को जल्द ही मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा जिसमें सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया बहाल करने, एक समान शासनादेश लागू करने, गोल्डन कार्ड का लाभ देना सहित कई मुद्दों के जल्द निस्तारण का अनुरोध किया जाएगा। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समय-समय पर वार्ताएं करता रहा है। इसी क्रम में संगठन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी जिसमें संगठन की मांगों की समीक्षा करने के साथ आगे की रणनीति भी तय की गई हैं।

इस बैठक में डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला, संरक्षक श्री कुलदीप सिंह, महिला उपाध्यक्ष आनंदी शर्मा, उपाध्यक्ष श्री धन सिंह नेगी, श्री देवेंद्र धामी, श्री प्रमोद कुमार, विपिन चंद्र, संयुक्त मंत्री श्री गणेश बिष्ट, आशुतोष गैरोला, प्रवक्ता श्री चंद्र मोहन पैनुली, संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र तिवारी, श्री विनोद कुमार, एवं सुनीता चंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहें। बैठक ऑनलाइन मध्यम से संपन्न हुई।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts