बिग अपडेट : Uksssc ने बदली इस भर्ती परीक्षा की डेट

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने युवाओं के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। ये अपडेट विभिन्न विभागों के इण्टरमीडिएट स्तरीय परीक्षा से जुड़ा है। आयोग ने भर्ती परीक्षा की डेट को बदल दिया है। अब ये भर्ती परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के इण्टरमीडिएट स्तरीय […]

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने युवाओं के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। ये अपडेट विभिन्न विभागों के इण्टरमीडिएट स्तरीय परीक्षा से जुड़ा है। आयोग ने भर्ती परीक्षा की डेट को बदल दिया है। अब ये भर्ती परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के इण्टरमीडिएट स्तरीय अर्हता के कुल 236 रिक्त पदों हेतु प्रस्तावित लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तिथि के संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जिसमें लिखा है कि वर्तमान में परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक के रिक्त पदों हेतु राज्य के चार जिलों (ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, देहरादून तथा हरिद्वार) में दिनांक 11.01.2024 से शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 

कतिपय अभ्यर्थियों, जो शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा से वंचित रह गए हैं, के द्वारा किए गए अनुरोध के क्रम में उन समस्त अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिए जाने के दृष्टिगत लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन में विलंब होगा।

इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 31 जनवरी, 2024 अंकित है। लेकिन अब उक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनुमानित तिथि माह मार्च, 2024 प्रस्तावित की गई है। तिथि के निर्धारण के उपरान्त अभ्यर्थियों को संवाद के माध्यम से आयोग की वेबसाइट www.ssse.uk.gov.in पर अवगत करा दिया जायेगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी कासिम ऑफिस अटैच, गौरव को कमान। जानिए कारण

हरिद्वार। मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के कथित अवैध उठान और जांच के दौरान हुए विवाद के बाद शासन ने...

ब्रेकिंग: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर धमकी और अभद्रता के आरोप। मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। लक्सर क्षेत्र के एक व्यक्ति...

Related Posts