पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवम् हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। पूर्व केबिनेट मंत्री भारत सरकार एवम् हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका।

उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, प्रदेश की विकास योजनाओं सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

सांसद डॉ. निशंक ने श्री महाराज जी को अपनी स्वरचित पुस्तकें एवम् कृतियों का संकलन भी भेंट किया। डॉ. निशंक ने अपनी सुपुत्री विदुषी के विवाह का निमत्रण देते हुए श्री महाराज जी को विवाह मंें आने के लिए आमंत्रित किया। 

रविवार सुबह 10ः00 बजे हरिद्वार सांसद का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सांसद निशंक का स्वागत किया गया।

श्री महाराज जी ने सांसद को श्री दरबार साहिब का का स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान सांसद निशंक ने स्वलिखित पुस्तकों के संकलन में से आस्था एवम् आध्यात्म, धरती का स्वर्ग उत्तराखण्ड, शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण नई शिक्षा नीति 2020, हिमालय का लेखक गांव पुस्तकों की प्रतियां श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को सप्रेम भंेट की।

सांसद निशंक ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की। 

श्री महाराज जी ने सांसद निशंक को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान के द्वारा स्कूली शिक्षा एवम् उच्च शिक्षा में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। सांसद ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts