गुड न्यूज : डी एम ने रात भर खड़े रहकर खुलवाया चीन सीमा का रास्ता !

गिरीश गैरोला चीन सीमा को जोड़ने वाला गंगोरी पुल के टूटने के मामले में dm  सख्ती दिखाते हुए खुद सुबह से देर रात तक अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे। इस दौरान पुलिस के एसपी ददन पाल भी पूरी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर ही डटे रहे। अधिकारियों के मौके पर डटे […]

गिरीश गैरोला
चीन सीमा को जोड़ने वाला गंगोरी पुल के टूटने के मामले में dm  सख्ती दिखाते हुए खुद सुबह से देर रात तक अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे। इस दौरान पुलिस के एसपी ददन पाल भी पूरी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर ही डटे रहे। अधिकारियों के मौके पर डटे रहने से मजदूरों का भी उत्साह बना रहा ।
नरेंद्र नगर से बड़े बड़े ह्यूम पाइप मंगा कर कॉज वे बनाया गया है और फिलहाल पुल बनने तक नदी के ऊपर ही वैकल्पिक सड़क तैयार कर दी गयी है।देर रात खुद डीएम ने एसपी और बीआरओ के अधिकारियों के साथ सबसे पहले इस सड़क को सरकारी वाहन पर बैठ कर क्रॉस किया उन्होंने  अपने दावे के अनुरूप 24 घंटे से पूर्व वैकल्पिक मार्ग तैयार किया।
गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने बताया कि उनकी माता जी की तबियत खराब होने के चलते वे देहरादून के एक अस्पताल में अपनी माता जी के साथ देना किन्तु लगातार वे अधिकारियों और जिला प्रशासन के संपर्क में है।

Also Read This

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल! कुलसचिव से मारपीट, जमीन पर गिराकर पीटा

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब कुलपति कार्यालय के बाहर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ...

बड़ी खबर: BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल । कहीं गुणवत्ता पर सवाल, कहीं ठेका निरस्त

BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल कहीं पुल का स्पान 36 से 42 और फिर 60 मीटर हुआ, कहीं धीमी प्रगति पर...

Related Posts