बड़ी खबर : केदारनाथ विधानसभा के अगस्तयमुनि मैदान में होगा नारी शक्ति बंधन महोत्सव

रुद्रप्रयाग

जयप्रकाश नोगाई 

जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र अगस्तयमुनि मैदान में आज नारी शक्ति बंधन महोत्सव के अंतर्गत ब्वे ब्वारी नोनी कोथिक का शुभारंभ प्रदेश की मुखिया पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

 नारी शक्ति बंधन का शाब्दिक अर्थ है कि नारी शक्ति को सशस्त्र बनाना नारी शक्ति को स्वालंबी बनाना इस हेतु केदारनाथ विधानसभा की यशस्वी विधायक श्रीमती शैला रानी रावत के आग्रह पर उनकी विधानसभा में यह कार्यक्रम रखा गया।

वहीं विधायक शैला रानी रावत से जब हमारी पत्रकार वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नारी शक्ति के अंदर एक चेतना बल उत्पन्न होता है, चाहे वह गोरा देवी हो या फिर तिलु रेंतोली जिनसे महिलाओं को काफी सिख मिलती है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम में प्रसिद्ध भजन गायिका सूर्या गायत्री एवं रूहान भारद्वाज करिश्मा शाह,की आज की शानदार प्रस्तुति रहेगी।

वहीं जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय कार्यक्रम में प्राचीन देवल से अगस्तयमुनि खेल मैदान तक रोड शो करेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts