बढ़ती ठंड में रेन बसेरों को व्यवस्थित करने में आगे आया नगर निगम – नगर आयुक्त ने किया रेन बसेरों का औचक निरीक्षण

बिजेंद्र राणा  दून में बढ़ती ठण्ड के बीच, गरीब एवं निराश्रित लोगों के लिये ठण्ड से बचने का सहारा रेन बसेरा को दुरस्त करने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है। इसी सन्दर्भ में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने आज दिनांक 1-01-24 को  रेन बसेरों का निरीक्षण करते हुए ब्यवस्थाओ को देखने पहुंचे। […]

बिजेंद्र राणा 

दून में बढ़ती ठण्ड के बीच, गरीब एवं निराश्रित लोगों के लिये ठण्ड से बचने का सहारा रेन बसेरा को दुरस्त करने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है। इसी सन्दर्भ में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने आज दिनांक 1-01-24 को  रेन बसेरों का निरीक्षण करते हुए ब्यवस्थाओ को देखने पहुंचे। इसके साथ साथ ही बढती ठण्ड से बचाव हेतु ं शहर में जलाये जाने वाले अलाव की व्यवस्था  को भी धरातल में जाकर परखा।

 

 *रेन बसेरे में ठण्ड के चलते लोगों को परेशानी न हो इसके लिये नगर आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देश* 

  • रेन बसेरे में बिजली एवं पानी की व्यवस्था दुरस्त कर ली जाय।
  • रेन बसेरे की व्यवस्था देखने के लिये कर्मचारी तैनात किये जाय।
  • रेन बसेरे में लोगों को ठण्ड से परेशानी न हो इसके लिये कम्बल, बिस्तर, तकिया आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
  • रेन बसेरों में अलाव की भी पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय।
  • रेन बसेरों के शौचालय/स्नानघर कों नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाय।
  • नगर आयुक्त नें निर्देशित किया कि रेन बसेरो क़े खिड़की के कांच अथवा अन्य कोई भी मरम्मत का कार्य शीघ्र हु पूरा किया जाये.

,• नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य स्थानों जैसे रैलवे स्टेशन बसस्टैंशन एवं ब्यस्त चौराहो के पास रेंबशेरो की सूचना के बोर्ड लगा दिए जाये जिससे बेसहारा लोगो क़ो रेंबशेरो का पता लग सके 

  • ठण्ड बढने के साथ ही शहर में अलाव जलाने के स्थानो को बढ़ाते हुए वहां पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाय। वर्तमान में शहर में औसतन 40 से 44 स्थानों में अलाव जलाया जा रहा है।

 *देहरादून  शहर में यहां यहां है रेन बसेेरे* 

स्थान         क्षमता

चूना भट्टा       35

पटेल नगर   139

ट्रांसपोर्ट नगर 50

चुक्खुवाला 100

 

पिछले एक वर्ष में 4034 लोगों द्वारा रेन बसेरों में शरण प्राप्त की।

इस वर्ष 1 अप्रेल से अब तक चूना भट्टा रेन बसेरे में 926, टांसपोर्ट नगर रेन बसेरे में 1575, तथा लालपुर रेन बसेरे में 2275 लोगों ने आश्रय प्राप्त किया है।              

               *शहर में रहने वाले निराश्रित असहाय लोगों को ठण्ड से बचाने के लिये रेन बसेरों की व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये हैं। रेन बसेरें व्यवस्थित होने से निराश्रित असहाय गरीब व्यक्तियों को ठण्ड के मौसम में परेशानी नहीं होगी। समय-समय पर रेन बसेरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया जायेगा।*

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts