Uksssc की बड़ी अपडेट : हल्द्वानी में तय तारीख पर ही होंगी परीक्षा । कर्फ्यू के चलते नहीं होंगा कोई बदलाव

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापित पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा), अधिदर्शक/प्रदर्शक (रेशम), निरीक्षक (रेशम) के पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक देहरादून व हल्द्वानी (नैनीताल) मे आयोजित होनी है। उक्त परीक्षा के संदर्भ में हल्द्वानी स्थित परीक्षा केन्द्रों […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापित पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा), अधिदर्शक/प्रदर्शक (रेशम), निरीक्षक (रेशम) के पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक देहरादून व हल्द्वानी (नैनीताल) मे आयोजित होनी है।

उक्त परीक्षा के संदर्भ में हल्द्वानी स्थित परीक्षा केन्द्रों के अभ्यर्थियों द्वारा कर्फ्यू व धारा-144 लागू होने की स्थिति में परीक्षा होनी है या नहीं होनी में असमंजस की स्थिति व्यक्त की जा रही है।

सभी अभ्यर्थियों को उक्त स्थिति के संबंध में विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उक्त परीक्षा निर्धारित तिथि, समय व पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में ही आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा अवधि में अपना प्रवेशपत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ लाना अनिवार्य होगा।

 

Also Read This

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

बड़ी खबर: देर रात देहरादून से लौटे निहंग। जानिए पूरा घटनाक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में निहंगों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार रात पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। देर रात देहरादून पहुंचे...

Related Posts