पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

गैरसैंण को लेकर गोलबंदी शुरू

December 17, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

गैरसैंण राजधानी निर्माण के लिए छेड़ा जा सकता है जनांदोलन

गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने का मुद्दा फिर से गर्म आने लगा है। उत्तराखंड सहित कई क्षेत्रीय जन संगठन इस मुद्दे पर एकजुट होने लगे हैं। इसमें उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर सरकारी कर्मचारी  से लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग और पत्रकार भी एक मंच पर आने लगे हैं। और जहां भी कहीं इस तरह की परिचर्चा आयोजित होती है, वहां बिन बुलाए भी पहुंचने लगे हैं।इससे लगता है कि इस बार की सुगबुगाहट पहले जैसे आगाज और अंजाम से जुदा है। संभवत: गैरसैंण समर्थक लोगों को इस बात का एहसास है कि प्रचंड बहुमत की इस सरकार में यदि गैरसैंण का मसला हल नहीं हो पाया तो आगे की लड़ाई राजनीतिक रुप से कठिन हो सकती है।

राजनीतिक दल गैरसैंण के मुद्दे को वोट बैंक के नफा नुकसान का मुद्दा बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।  उन्हें लगता है कि यदि भाजपा को गैरसैंण के मुद्दे पर अपना नफा-नुकसान दिखेगा तो वह जरूर  कोई निर्णय लेकर इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहेगी। उत्तराखंड की अवधारणा के प्रतीक गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाने के लिए प्रदेशभर में विशाल जनांदोलन छेड़ा जाएगा। देहरादून में आयोजित ‘गैरसैंण- जनमंथन’ परिचर्चा कार्यक्रम में इसका ऐलान किया गया। हिंदी भवन में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों ने भागेदारी की जिनमें उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, राजनीतिक और समाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी तथा छात्र-छात्राएं थे। जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से तीन प्रस्ताव पारित किए गए।

पहला प्रस्ताव यह कि प्रदेश में दो-दो राजधानियों के बजाय एक ही राजधानी हो और वह गैरसैंण हो।

दूसरा प्रस्ताव यह पारित हुआ कि देहरादून राज्य की राजधानी के रूप में किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं।

तीसरा प्रस्ताव पारित किया गया कि देहरादून के रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा भवन का निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
परिचर्चा कार्यक्रम में वक्ताओं ने गैरसैंण को पलायन और बेरोजगारी समेत प्रदेश की सभी बड़ी समस्याओं का हल बताते हुए जन-जागरण अभियान की जरूरत पर बल दिया। सभी वक्ता एक सुर में इस बात पर सहमत थे कि जब तक जन दबाव नहीं बनेगा, तब तक कोई भी सरकार गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी नहीं बनाएगी। इसके लिए तय किया गया कि जल्द ही गैरसैंण को लेकर प्रदेश के सभी हिस्सों में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में छोटी-छोटी गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। जिसके बाद धीरे-धीरे बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गैरसैंण पर रायशुमारी के साथ ही आंदोलन की जमीन तैयार की जाएगी और इसके बाद जनांदोलन छेड़ा जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पत्रकार मोहन भुलानी, रघुवीर बिष्ट तथा लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल थे। प्रमुख वक्ताओं में राज्य आंदोलनकारी देव सिंह रावत, रविंद्र जुगरान, रघुवीर बिष्ट, इंद्रेश मैखुरी, योगेश भट्ट, एस के त्यागी,कैलाश जोशी अकेला प्रदीप सती, कर्नल अजय कोठियाल, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल, छात्र नेता सचिन थपलियाल, मोहन रावत उत्तराखंडी भगवती प्रसाद मैंदोली, जगमोहन मेंदीरत्ता, पीसी थपलियाल,केसर सिंह बिष्ट, पुरुषोत्तम भट्ट, समर भंडारी आदि थे। जनकवि अतुल शर्मा तथा उनके साथी जगदीप सकलानी ने जनगीत गाकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुकरेती ने किया।


Previous Post

नए कुलपति ने संभाली कुर्सी।समस्या समाधान के साथ आंदोलन समाप्ति का किया अनुरोध

Next Post

जंगल राज पार्ट 1: डीएफओ की विजिलेंस जांच की सिफारिश शासन में दबाई। भड़के एसीएस रणवीर सिंह

Next Post

जंगल राज पार्ट 1: डीएफओ की विजिलेंस जांच की सिफारिश शासन में दबाई। भड़के एसीएस रणवीर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • UPL 2025: गांव-गलियों के क्रिकेटरों के लिए स्टार बनने का मौका। गैर-पंजीकृत खिलाड़ी भी दिखा सकेंगे अपना जलवा
  • सावधान: आज भी दून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।121 सड़कें बंद
  • धोलकंडी जिला पंचायत सीट पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला को मिल रहा हैं अपार जन समर्थन
  • पंचायत चुनाव में एक क्रांतिकारी जोड़ी की दस्तक: खीड़ा-तड़गताल चौखुटिया में संघर्ष बनाम सत्ता की टक्कर
  • बड़ी खबर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की गोपनीय सूची लीक, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!