चौथे दिन भी सेब उत्पादक काश्तकारों को देना भुगतान जारी

कृषि उत्पादन मण्डी समिति, निरंजनपुर में फर्म मै० राजकुमार एण्ड कम्पनी, मै० जगदम्बा फूट कम्पनी एवं मै० संजय कुमार एण्ड कम्पनी द्वारा सेब उत्पादक काश्तकारों के बकाया भुगतान का सिलसिला आज दिनांक 26.02.2024 को भी जारी रहा।  आज हिमाचल प्रदेश एवं उत्तरकाशी (उत्तराखण्ड) के 07 काश्तकारों में श्री ओम चन्द शर्मा को रू० 1.10,000/-, श्री […]

कृषि उत्पादन मण्डी समिति, निरंजनपुर में फर्म मै० राजकुमार एण्ड कम्पनी, मै० जगदम्बा फूट कम्पनी एवं मै० संजय कुमार एण्ड कम्पनी द्वारा सेब उत्पादक काश्तकारों के बकाया भुगतान का सिलसिला आज दिनांक 26.02.2024 को भी जारी रहा। 

आज हिमाचल प्रदेश एवं उत्तरकाशी (उत्तराखण्ड) के 07 काश्तकारों में श्री ओम चन्द शर्मा को रू० 1.10,000/-, श्री नारायण राणा को रू0 36,284/-, श्री जनक सिंह सजवाण को रू० 90,000/-, श्री कमल चन्द को रू0 23000/-, श्री धूम सिंह को रू0 20,000/-, श्री खेम चन्द नेगी को रू0 1,50,000/- एवं श्री महिपाल राणा को रू0 33,000/- कुल रु० 4,62,284/- का भुगतान किया गया।

मण्डी सचिव श्री विजय थपलियाल ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से काश्तकारों के बकाया भुगतान की कार्यवाही चल रही है। सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अब तक कुल रू0 21,05,284/- का भुगतान काश्तकारों को किया जा चुका है। उन्होने कहा कि काश्तकार धैर्य व संयम से अपने साक्ष्यों (चालान /बिल/बाउचर) को प्रस्तुत कर बकाया धनराशि सम्बन्धित व्यापारियों से प्राप्त कर कर सकते हैं। इसके उपरान्त भी भुगतान में किसी प्रकार की समस्या होती है तो मण्डी समिति कार्यालय को अवगत करायें।

दुसरी ओर सम्बन्धित व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी कुछ दिनों में काश्तकारों के बकाया का भुगतान कर दिया जायेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts