वृद्धा की शिकायत पर पहुंचे आयुक्त रावत ने मालिक से सवेरे तक सीडी बनाने को कहा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल की वसी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग दीपा भट्ट की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मकान का दौरा किया और मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
नैनीताल में मल्लीताल के बड़ा बाजार में सरस्वती रेस्टोरेंट के सामने वसी फुटवेयर की दुकान है। इसके ऊपर आवासीय मकान में एक 65 वर्षीय वृद्धा दीपा भट्ट रहती है। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत कर कहा कि वो बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी। लेकिन जब वह लौटी तो मकान मालिक मोहम्मद आशिम ने उनके घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए। इसकी वजह से उन्हें सारी रात बाहर गुजारनी पड़ी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त खुद मौके पर पहुँच गए। उन्होंने सारी बातें जानी और वृद्धा को न्याय दिलाने के लिए कड़े संदेश दिए। दीपक रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। आयुक्त ने कोतवाली पुलिस को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफ.आई.आर.दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आगे इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस मौके पर उप-ज़िलाधिकारी प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जे.ई.हेम उपाध्याय, नगर पालिका के टी.आई., पुलिस बल समेत राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts