चंडीगढ़ के 51 वर्षीय बाबा को मौत के मुंह से निकाल लाई एस.डी.आर.एफ.बाबा ने आभार जताया, जानिए पूरी कहानी…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की खतरनाक पहाड़ियों में चंडीगढ़ के बाबा फंस गए जिन्हें देवदूत बनकर आए एस.डी.आर.एफ.के जवानों ने सकुशल रैस्क्यू किया।नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.को आज दोपहर में सूचना मिली कि निगलार्ड नामक पहाड़ी पर एक व्यक्ति बुरी तरह से फंसा हुआ है। इसके बाद तत्काल एस.डी.आर.एफ.की टीम को मौके पर रवाना […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की खतरनाक पहाड़ियों में चंडीगढ़ के बाबा फंस गए जिन्हें देवदूत बनकर आए एस.डी.आर.एफ.के जवानों ने सकुशल रैस्क्यू किया।
नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.को आज दोपहर में सूचना मिली कि निगलार्ड नामक पहाड़ी पर एक व्यक्ति बुरी तरह से फंसा हुआ है। इसके बाद तत्काल एस.डी.आर.एफ.की टीम को मौके पर रवाना किया गया। एस.डी.आर.एफ.की टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक राम सिंह बोरा ने किया और उनके साथ टीम के सदस्य सभी आवश्यक रैस्क्यू उपकरण ले गए। कुछ ही समय में एस.डी.आर.एफ.की टीम खाई में उतरकर मौके पर पहुँच गई और रस्सियों के सहारे बाबा को रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आई। दुर्गम पहाड़ी में फंसे 51 वर्षीय चंडीगढ़ निवासी बालक दास ‘बाबा’ को प्राथमिक उपचार देकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग और फिर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। बाबा ने कहा कि एस.डी.आर.एफ.टीम ने उन्हें नई जिंदगी ही नहीं दी है, बल्कि उनको भोजन पानी भी कराया।

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

Related Posts