सौन्दर्यकरण के लिए ठंडी सड़क में लगे शो लैम्प चोरने के दो आरोपी धरे। सफेदपोशों पर भी नज़र।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में ठंडी सड़क के सौन्दर्यकरण से जुड़ी लाइट चोरने के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात दबोच लिया है। नशे के आदि तीन आरोपियों में से एक कि तलाश जारी है।नैनीताल में जगह जगह चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण के कार्य किये जा रहे हैं। नयना देवी मंदिर व आसपास […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में ठंडी सड़क के सौन्दर्यकरण से जुड़ी लाइट चोरने के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात दबोच लिया है। नशे के आदि तीन आरोपियों में से एक कि तलाश जारी है।
नैनीताल में जगह जगह चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण के कार्य किये जा रहे हैं। नयना देवी मंदिर व आसपास के क्षेत्र को अद्भुत तरीके से सजाने की तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में पंत पार्क से गुरुद्वारे तक दीवार और ठंडी सड़क में प्रवेश द्वार और विद्युत लैंप आदि लगाने का काम चल रहा है। ठंडी सड़क में मार्ग के एक तरफ फैंसी लाइट लगाई गई है, जिन्हें पिछले दिनों अज्ञात चोर उखाड़ ले गए। लाइट के छह लैंप चोरी होने की शिकायत आने पर पुलिस ने जांच शुरू की और रविवार रात नैनीताल के सात नंबर निवासी दो लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने 40 से 45 वर्षीय नशे के आदि हरिया और संजय को चोरी के आरोप में पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार कुछ सामान रिकवर भी किया गया है और चोरी का माल खरीदने के कुछ सफेदपोशों पर भी गाज गिर सकती है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts