वीडियो: भाजपा कार्यसमिति में उठे विरोध के सुर

जिला स्तर पर विभागों की निगरानी करेगा संगठन। ऐसे  संतुष्ट किए जाएंगे कार्यकर्ता गिरीश गैरोला// उत्तरकाशी भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक भले ही राष्ट्रीय नेता अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु होने की कामना के साथ शुरू हुई हो किंतु बैठक पार्टी की आयु को लेकर गहरे घाव छोड़ गई । […]

जिला स्तर पर विभागों की निगरानी करेगा संगठन। ऐसे  संतुष्ट किए जाएंगे कार्यकर्ता

गिरीश गैरोला//

उत्तरकाशी भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक भले ही राष्ट्रीय नेता अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु होने की कामना के साथ शुरू हुई हो किंतु बैठक पार्टी की आयु को लेकर गहरे घाव छोड़ गई ।

प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला की अध्यक्षता में उजली आश्रम में शुरू हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक हंगामेदार रही ।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों ने नये जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल को पैराशूट प्रत्याशी बताते हुए उनके विरोध में नारेबाजी की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व  प्रमुख  कैलास नेगी ने  आरोप लगाया कि श्याम डोभाल  उन्हें डिस्पोजल की तरह प्रयोग कर रहे हैं और जो आरोप अब तक बीजेपी भाई-भतीजावाद को लेकर कांग्रेस पर लगाती आई है,  वही काम अब बीजेपी के नए अध्यक्ष श्याम डोभाल कर रहे कर रहे हैं। कैलास नेगी ने कहा कि वे  श्याम डोभाल के गंगा घाटी में कार्यक्रम को को लेकर हमेशा विरोध प्रदर्शन करेंगे चाहे इसके लिए उन्हें इस्तीफा ही क्यों न देना पड़े।  गौरतलब है  संगठन की दृष्टि से पूर्व में उत्तरकाशी जिले में गंगा घाटी और यमुना घाटी दो संगठनात्मक जिले सृजित है जिनमें पर्याप्त संख्या में कार्यकर्ता एडजस्ट हो रहे थे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के बाद गंगा और यमुना घाटी को एक ही जिला कर दिया गया है । कार्यसमिति में 42 पद पर ही कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जा सकता है किंतु उसके लिए भी क्राइटेरिया निश्चित है। ऐसे में कार्यकर्ताओं में गुस्सा लाजिमी है। कार्यसमिति के दौरान जनपद के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि संगठन स्तर पर नई प्रकल्प तलाश किए जा रहे हैं जिनमें जिला जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को विभागवार निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी।

Also Read This

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल! कुलसचिव से मारपीट, जमीन पर गिराकर पीटा

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब कुलपति कार्यालय के बाहर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ...

बड़ी खबर: BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल । कहीं गुणवत्ता पर सवाल, कहीं ठेका निरस्त

BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल कहीं पुल का स्पान 36 से 42 और फिर 60 मीटर हुआ, कहीं धीमी प्रगति पर...

Related Posts