गुलदार पानी की डिक्की में गिरा, वन विभाग ने सीडी लगाकर बाहर निकलने का रास्ता दिखाया, और फिर…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बैतालघाट स्थित एक स्टोन क्रसर में एक गुलदार पानी के टैंक में जा गिरा, जिसे वन विभाग की टीम ने सीडी लगाकर सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।नैनीताल जिले में बेतालघाट के तल्लागांव के साई स्टोन क्रसर में बुधवार को एक गुलदार पानी के टैंक में गिर गया। गुलदार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बैतालघाट स्थित एक स्टोन क्रसर में एक गुलदार पानी के टैंक में जा गिरा, जिसे वन विभाग की टीम ने सीडी लगाकर सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।
नैनीताल जिले में बेतालघाट के तल्लागांव के साई स्टोन क्रसर में बुधवार को एक गुलदार पानी के टैंक में गिर गया। गुलदार घंटो तक पानी में फंसा रहा। सूचना के बाद वन विभाग की टीम रैस्क्यू के लिए पहुंची। विभाग ने अभियान चलाकर गुलदार को टैंक से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टैंक में एक सीडी डाल दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद गुलदार सीडी चढ़कर बाहर आ गया। इधर उधर देखने के बाद गुलदार सीधे अपने रास्ते चला गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह स्टोन क्रसर कर्मी ने पानी के टैंक में तेंदुए को देखा। इसकी सूचना वन विभाग और राजस्व विभाग को दी गई। विभाग ने गुलदार को सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts