दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित जीप। पांच की मौत …

ब्रेकिंग न्यूज( कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्र ओखलकांडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत कई घायल।नैनीताल जिला की भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक में एक टैक्सी बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खचाखच भरे वाहन के अंधेरे में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक सड़क […]

ब्रेकिंग न्यूज( कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्र ओखलकांडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत कई घायल।
नैनीताल जिला की भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक में एक टैक्सी बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

खचाखच भरे वाहन के अंधेरे में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

सूत्रों के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं जिनकी खोजबीन चल रही है।

बताया जा रहा है कि पटलोट मोटर मार्ग हुई इस घटना में मैक्स टैक्सी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। पुलिस, जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है।

टैक्सी जीप हल्द्वानी से सवारियां लेकर पुडपुडी जा रही थी, जब ये अनियंत्रित होकर खन्स्यु के पास खाई में गिर गई। गाड़ी में 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts