अपराध : दिन दहाड़े बाइक सवारों ने भरी बाजार युवक को मारी गोली, मच गई भगदड़

मुकेश कुमार  रुद्रपुर। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस की नाकामी एक बार फिर सामने आई है, जब बाजार के अंदर दिन दहाड़े युवक पर  बाइक सवारों  द्वारा खुलेआम फायरिंग कर दी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। जानकारी के अनुसार गांधी पार्क स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल […]

मुकेश कुमार 

रुद्रपुर। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस की नाकामी एक बार फिर सामने आई है, जब बाजार के अंदर दिन दहाड़े युवक पर  बाइक सवारों  द्वारा खुलेआम फायरिंग कर दी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

जानकारी के अनुसार गांधी पार्क स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। 

फायरिंग में युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई जिससे लोग इधर-उधर भागते नजर आए। 

घटना के बाद नकाबपोश भागने में सफल हो गए। युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बता रेफर कर दिया गया। इसके बाद  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को दो गोली लगी है। 

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पैदल जा रहा युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक पैर और कमर के नीचे लगी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली लगते ही वहीं गिर गया। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिन दहाड़े हुई फायरिंग को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि घटना स्थल पर एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची थी। घटना पर एक खाली खोखा भी पड़ा हुआ है।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts