अपराध : दिन दहाड़े बाइक सवारों ने भरी बाजार युवक को मारी गोली, मच गई भगदड़

मुकेश कुमार 

रुद्रपुर। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस की नाकामी एक बार फिर सामने आई है, जब बाजार के अंदर दिन दहाड़े युवक पर  बाइक सवारों  द्वारा खुलेआम फायरिंग कर दी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

जानकारी के अनुसार गांधी पार्क स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। 

फायरिंग में युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई जिससे लोग इधर-उधर भागते नजर आए। 

घटना के बाद नकाबपोश भागने में सफल हो गए। युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बता रेफर कर दिया गया। इसके बाद  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को दो गोली लगी है। 

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पैदल जा रहा युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक पैर और कमर के नीचे लगी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली लगते ही वहीं गिर गया। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिन दहाड़े हुई फायरिंग को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि घटना स्थल पर एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची थी। घटना पर एक खाली खोखा भी पड़ा हुआ है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts