रातभर हुई बरसात ने नैनीताल पहुंचने के तीनों मार्ग किये बाधित। सरकार ने दो पूर्ण और एक आंशिक रूप से खोला…

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मंगलवार रात से शुरू हुई बरसात के बाद हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली रोड में भूस्खलन से मार्ग बाधित जो गया। समय रहते जिला प्रशासन ने तीनों मार्गों में छोटे वाहनों के लिए आवाजाही सुचारू कर दी है।मंगलवार रात लगभग 11 बजे से शुरू हुई बरसात ने तीनों […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मंगलवार रात से शुरू हुई बरसात के बाद हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली रोड में भूस्खलन से मार्ग बाधित जो गया। समय रहते जिला प्रशासन ने तीनों मार्गों में छोटे वाहनों के लिए आवाजाही सुचारू कर दी है।
मंगलवार रात लगभग 11 बजे से शुरू हुई बरसात ने तीनों मार्गों को श्रतिग्रस्त कर दिया। दिल्ली नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में डोलमार गांव के समीप पहाड़ी से सड़क पर मलुवा आ गया। इसके अलावा नैनीताल से देहरादून जाने वाले राजकीय राजमार्ग में कालाढूंगी से नैनीताल की तरफ प्रिया बेंड के समीप तेज बरसात से आए मलुवे ने सड़क में आवाजाही को बंद कर दिया। ऐसे ही रात से अबतक जारी बरसात के कारण नैनीताल से भवाली मार्ग में तल्लीताल के कैंट में आए भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गया। आपदा प्रबंधन ने बताया कि दो मार्गों को पूर्णतः और एन.एच.में डोलमार पर आए मलुवे को हटाकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। पुलिस ने काठगोदाम से नानकमत्था जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले रपटों(कॉज वे)में पानी के तेज बहाव आने के चलते राहगीरों को सतर्कता बरतते हुए पानी कम होने के बाद जाने अन्यथा दूसरा मार्ग इस्तेमाल करने की हिदायत दी है। पहाड़ों में अभी बरसात जारी है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts