मॉनसून के पहले हफ्ते टनकपुर एन.एच.में पहाड़ी से भूस्खलन…देखिये दिल दहलाने वाला वीडियो।

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मलुवा सीधे एन.एच.और नदी में जाकर गिरा।मॉनसून शुरू होते ही पहाड़ों में जगह जगह आपदा का मंजर देखने को मिल रहा है। बीते वर्षों में कई भयावह भूस्खलनों […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मलुवा सीधे एन.एच.और नदी में जाकर गिरा।
मॉनसून शुरू होते ही पहाड़ों में जगह जगह आपदा का मंजर देखने को मिल रहा है। बीते वर्षों में कई भयावह भूस्खलनों ने देशवासियों की धड़कनें बड़ा दी थी। मॉनसून शुरू होते ही पहले हफ्ते में आज सवेरे घने पेड़ों वाली पहाड़ी का एक हिस्सा सड़क के ऊपर गिर गया। पहाड़ी का मलुवा सीधे नदी में जा गिरा, जिससे नदी में उफान आ गया। नदी का पानी नदी के ऊपर बने पैदल पुल तक पहुँच गया। मलुवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)का एक हिस्सा भी बाधित हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा लंबा जाम लग गया। मार्ग बाधित होने से पिथौरागढ़ जिले के दुर्गम दारमा, व्यास और चौदास वैली के साथ आदि कैलाश जाने वाला मोटर मार्ग भी बंद हो गया।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts