नैनीताल के व्यस्त मार्ग में बड़े बड़े बोल्डर गिरने से मार्ग अर्ध बाधित। मजबूर ग्रामीण परेशानियों से निकाल रहे हैं अपने वाहन…

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में हांडी मांडी की पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर गिरने से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मार्ग अर्ध बाधित। इन गांवों से आने वाले छात्र छात्राओं, मरीजों और दूध सब्जी लाने वाले ग्रामीणों को हो रही है दिखकत।
नैनीताल में मल्लीताल स्थित बारह पत्थर से लगी हांडी मांडी की पहाड़ी से तड़के सवेरे बड़े बड़े बोल्डर सड़क पर आ गए। इन बोल्डरों के साथ कुछ पत्थर भी सड़क और नीचे चले गए। राहत की बात ये रही कि इस दौरान इस व्यस्त मार्ग से कोई गुजर नहीं रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। किलबरी, पंगोट, घुंघुंखान, विनायक, सौड़, बगड़, कुंजखड़क, बांसी, छडा, बागनी, जलना, डोला, आंवला, कोटाबाग आदि बड़े क्षेत्र को नैनीताल से जोड़ने वाले इस मार्ग में सवेरे से ही यातायात के लिए टैक्सी जीपें और निजी वाहन चलाने लगते हैं। इतना ही नहीं ये मार्ग ही बारह पत्थर को शेरवानी, आरिफ, सैनिक स्कूल पॉलिटेक्निक, टांकी बेंड आदि जाने का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। अभी मार्ग में बोल्डर के बगल से एक स्थान होने के चलते लोग सतर्कता से अपने वाहन निकाल रहे है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts