मौसम अपडेट : पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी। तेज बारिश से रहे सावधान..

उत्तराखंड में अभी भी मानसून का असर बरकरार है। देहरादून में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई है। वही देहरादून के कुछ इलाकों में बारिश तेजी पर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,आज राज्य के सभी 13 जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं राज्य के 09 जिलों में वर्षा […]

उत्तराखंड में अभी भी मानसून का असर बरकरार है। देहरादून में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई है। वही देहरादून के कुछ इलाकों में बारिश तेजी पर है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,आज राज्य के सभी 13 जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं राज्य के 09 जिलों में वर्षा के तीव्र दौर हो सकतें हैं। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 14 अगस्त बुधवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत , पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

इन 9 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राज्य के अन्य जनपदों उधम सिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी और अल्मोड़ा जिले में कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है इन जिलों को भी येलो अलर्ट पर रखा गया है।

Also Read This

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पाँच वर्षीय कार्यकाल की सराहना, सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित जोशी ने दी शुभकामनाएँ

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर...

राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली बने चैंपियन

पुरोला, 16 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों...

Related Posts