मौसम अपडेट : पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी। तेज बारिश से रहे सावधान..

उत्तराखंड में अभी भी मानसून का असर बरकरार है। देहरादून में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई है। वही देहरादून के कुछ इलाकों में बारिश तेजी पर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,आज राज्य के सभी 13 जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं राज्य के 09 जिलों में वर्षा […]

उत्तराखंड में अभी भी मानसून का असर बरकरार है। देहरादून में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई है। वही देहरादून के कुछ इलाकों में बारिश तेजी पर है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,आज राज्य के सभी 13 जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं राज्य के 09 जिलों में वर्षा के तीव्र दौर हो सकतें हैं। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 14 अगस्त बुधवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत , पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

इन 9 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राज्य के अन्य जनपदों उधम सिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी और अल्मोड़ा जिले में कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है इन जिलों को भी येलो अलर्ट पर रखा गया है।

Also Read This

पवाणी में अग्निकांड से तबाही,कई आवासीय भवन जलकर राख।सीएम धामी ने जताया दुःख,देंखे वीडियो

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देशमोरी/उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड से...

NEET स्कोरकार्ड में 100 अंकों का अंतर! उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की काउंसलिंग में गड़बड़ी का संदेह, FIR के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की नीट (NEET) काउंसलिंग प्रक्रिया में अंकों के कथित हेरफेर का मामला सामने आया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक...

Related Posts