आर.एस.एस.की अखंड भारत तिरंगा रैली मॉल रोड में निकली, फिर जलते दियों से बनाया अखंड भारत…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल की मॉल रोड में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ(आर.एस.एस.)की तरफ से अखण्ड भारत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली तल्लीताल से शुरू होकर मल्लीताल पंत पार्क में सम्पन्न हुई। रैली में कई लोगों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज रहा जिसे लेकर वो तल्लीताल से मल्लीताल पंत पार्क तक लहराते हुए निकले। स्वयंसेवकों ने पंत पार्क में फर्स पर दियों से अखण्ड भारत का स्वरूप तैयार किया। रैली में शामिल विधायक सरिता आर्या, मुख्य वक्ता सूर्यप्रकाश और जिला प्रचारक राहुल ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान नवीन भट्ट, कैलाश, उमेश बिष्ट, एन.एस.पुण्डिर, भरत भट्ट, दीपक मलकानी, दयाकिशन पोखरिया, आनन्द बिष्ट, चन्दन जोशी, अरविन्द पडियार, मनोज जोशी, हरीश सिंह राणा, मंनोज कुमार, सोनू बिष्ट, किशोर ढेला, भूपेंद्र बिष्ट ‘आरओ’, सुनील, विवेक वर्मा, चंदन जोशी, अरविंद पडियार, गीता साह, मोहित रौतेला, विमला अधिकारी, दयाकिशन पोखरिया, भावेश, विशाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts