मॉनसून माउंटेन मैरेथोंन के बाद सदस्यों ने रूट से धावकों की गंदगी हटाई। त्यौहार छोड़ सफाई करने पहुंचे…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में रविवार को हुए विशाल मानसून माउंटेन मैरेथोंन के बाद उसके कूड़े को साफ करने के लिए संगठन के सदस्यों ने एक अभियान चलाया। अमूमन सभी कार्यक्रमों के बाद आयोजकों द्वारा गंदगी वहीं छोड़ दी जाती है, लेकिन यहां कार्यक्रम के बाद भी पूरी सफाई की गई।नैनीताल में रविवार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में रविवार को हुए विशाल मानसून माउंटेन मैरेथोंन के बाद उसके कूड़े को साफ करने के लिए संगठन के सदस्यों ने एक अभियान चलाया। अमूमन सभी कार्यक्रमों के बाद आयोजकों द्वारा गंदगी वहीं छोड़ दी जाती है, लेकिन यहां कार्यक्रम के बाद भी पूरी सफाई की गई।
नैनीताल में रविवार को ‘रन टू लिव’ संस्था की तरफ से मानसून माउंटेन मैरेथोंन का आयोजन किया गया था। कड़ी मेहनत से हुए सफल आयोजन के बाद सदस्य आराम और कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाने गए। संस्था के मुख्य सदस्य भोपाल नयाल ने बताया कि संस्था के कुछ जागरूक सदस्यों ने 5, 10 और 21 किलोमीटर के साथ ‘रन फ़ॉर फन’ मार्ग के मुख्य हिस्सों से पानी की बोतल, केले के छिलके, खाली पैकेट, ढक्कन आदि को उठाकर मार्ग को साफ किया। थके हारे सदस्यों की इस पहल और कदम के बाद सामान्य जनमानस खुले शब्दों से उनकी तारीफ कर रहे हैं। हरीश ने बताया कि इस कार्य में हरीश तिवारी, गिरीश पाटनी, पंकज बिष्ट, सागर देवराडी और भोपाल नयाल ने सफाई कर मार्ग को दोबारा पुराना जैसा बना दिया।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts