पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

हाईकोर्ट :- लालकुआं दुग्ध संघ टैंडर गड़बड़ी में आयुक्त की जांच रिपोर्ट पर एक्शन बताए सरकार ?

September 3, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने लालकुआं के नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ में टेंडर प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ियों संबंधी याचिका में राज्य सरकार से यह बताने को कहा कि कुमाऊं आयुक्त की वर्ष 2023 में सरकार को सौंपी टेंडर जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या एक्शन लिया ? इस रिपोर्ट को प्रस्तुत करें। मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ में सुनवाई हुई।
मामले के अनुसार, देवभूमि ट्रेडर्स ने उच्च न्यायलय में याचिका दायर कर कहा कि लालकुआं के नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ के द्वारा अन्य वर्षों की भांति संघ की गतिविधियों को चलाने के लिए जैसे दही मटका, स्टेशनरी, मैन पावर, एल्युमिनियम केन सहित कई अन्य जरूरी समानों की सप्लाई करने हेतु टेंडर निकाला। लेकिन, संघ ने टेंडर प्रक्रिया की नियमावली का पालन नहीं किया। नियमावली के अनुसार ई-टेंडर होना आवश्यक था, जिसे नहीं किया गया। वर्ष 2023 में भी संघ ने अपने चहेतों को टेंडर में शामिल करने के लिए बड़ी गड़बड़ियां की। संघ ने 2023 में जब टेंडर निकाला तो उसमें तीन बिडर थे। तीनों निविदाकर्ताओं ने एक ही बैंक, एक ही एकाउंट और एक ही लिफाफे में अपनी निविदा संघ को भेज दी, जो नियमावली के खिलाफ है। न्यायालय ने इसी प्रकरण से संबंधित नरेंद्र सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरिया की जनहित याचिका पर भी सुनवाई की। राज्य सरकार ने पोखरिया की जनहीत याचिका पर रिपोर्ट पेश की। खण्डपीठ ने पोखरिया से कहा कि कमिश्नर की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने जो एक्शन लिया है, उसपर आप अपने सुझाओ और जवाब पेश करें।


Previous Post

दुष्कर्म : चार साल की मासूम के साथ तीन नाबालिग छात्रों ने किया दुष्कर्म ..

Next Post

बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए विजिलेंस कोर्ट को कैबिनेट की अनुमति का इंतजार

Next Post
बड़ी खबर :  मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए विजिलेंस कोर्ट को कैबिनेट की अनुमति का इंतजार

बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए विजिलेंस कोर्ट को कैबिनेट की अनुमति का इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: प्रमुख सचिव की फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से अफसरों से मांगे पैसे। SSP से शिकायत ..
  • खुलासा: 200 बीघा वन भूमि पर कब्जा। अधिकारियों पर भूमाफियाओं से मिलीभगत के आरोप
  • BIS द्वारा पेपर और प्लास्टिक पैकेजिंग मानको पर केंद्रित ‘मानक मंथन’ का आयोजन
  • बड़ी खबर:  सीएम धामी ने 20 नई एसी टेंपो ट्रैवलर्स को दिखाई हरी झंडी..
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल : दून में रॉटविलर हमले में घायल महिला की सर्जरी। मंत्री ने जाना हाल..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!