हाईकोर्ट के गेट पर कुत्ते ने काटा तो खंडपीठ में मेंशन किया। ई.ओ.पालिका टीम साथ पहुंची। कुत्ते फरार…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- हाईकोर्ट गेट पर कुत्ते के काटने की घटना को मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में किया गया मेंशन। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर कटखने कुत्ते पकड़ने का निर्देश दिया।उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शक्ति सिंह ने बताया की आज उन्हें शिकायत् मिली कि न्यायालय के 7 […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- हाईकोर्ट गेट पर कुत्ते के काटने की घटना को मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में किया गया मेंशन। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर कटखने कुत्ते पकड़ने का निर्देश दिया।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शक्ति सिंह ने बताया की आज उन्हें शिकायत् मिली कि न्यायालय के 7 नंबर गेट के बाहर कुछ कटखने कुत्तों ने अधिवक्ताओं से जुड़े लोगों को काट दिया है। इस बात का उन्होंने मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में मेंशन किया, जिसके बाद खंडपीठ ने नगर पालिका नैनीताल की अधिशासी अधिकारी पूजा को दोपहर में बुला लिया। पूजा ने न्यायालय से कहा कि पालिका कटखने कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने जा रहा है। न्यायालय ने कुत्तों को कंट्रोल में रखने की हिदायत देते हुए कटखने कुत्तों को डॉग होम में डालने के लिए कहा। कुत्तों के प्रेमियों के सामने आने के बाद न्यायालय ने शिकायतकर्ता, नगर पालिका और कुत्ता प्रेमियों को बाहर निबटारा करने की सलाह दी। पालिका ने तत्काल टीम बुलाकर कटखने कुत्ते की तलाश की लेकिन वो नजरों से ओझल हो गया। अब टीम रात के वक्त उन कुत्तों की तलाश करेगी।
इससे पहले भी एक पी.आई.एल.के दौरान न्यायालय ने राज्य सरकार और नगर पालिका से किसी व्यक्ति को कुत्ते के काटने पर एक एक लाख रुपया पेनल्टी के रूप में देने को कहा था। इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के बाद सरकार और पालिका ने राहत की सांस ली थी।

बाईट :- शक्ति सिंह, शिकायतकर्ता अधिवक्ता।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 20 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts