122वें नंदादेवी महोत्सव का शुभारंभ। बुधवार को विराजमान होंगी माँ नंदा सुनंदा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के प्रतिष्ठित नन्दा देवी महोत्सव का आज कदली वृक्ष के लिए टीम को विदा करने के साथ ही आगाज़ हो गया है। विधायक सरिता आर्या और एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीना की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूजा अर्चना की गई।
नैनीताल में विश्व प्रसिद्ध नन्दादेवी महोत्सव के पहले दिन आज मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए टीम रवाना हुई। टीम को धूमधाम से भजन कीर्तन और पूजा अर्चना के साथ विधि विधान से विदा किया गया। आयोजक समिति, राम सेवक सभा के सचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम तय हैं और पहले बार राजकीय मेला घोषित इस मेले को प्रशासन अच्छी तरह से करने के लिए मुस्तैद है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि अलप समय में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नैनीताल से भक्तों की एक टीम ढोल नगाड़ों के साथ हर वर्ष की भांति कदली वृक्ष लेने के लिए निकल पड़ी। इस वर्ष कालाढूंगी रोड में मंगोली से गांव की तरफ रोखड़ नामक स्थान से कदली वृक्ष लाने की योजना है। टीम कदली वृक्ष लेकर सोमवार को लौटेगी और बुधवार की सावेरे ब्रह्म मूरत में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेले की शुरुवात हो जाएगी।बताया कि 15 तारीख को डोले के नगर भ्रमण और विसर्जन के साथ ही मेला सम्पन्न हो जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts