बड़ी खबर : देररात लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़। एक घायल, अन्य की तलाश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के जसपर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई,जिसके बाद एक अपराधी घायल बांकी फरार। एस.एस.पी.मणिकांत मिश्रा रात में ही अस्पताल पहुंचे।
उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में देर रात लगभग 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। दिलशाद नाम के अपराधी को गोली लगी जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया।

दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया। बताया गया है कि आरोपीयो ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद दोनों आमने सामने हो गए। जवाबी फायरिंग में दिलशाद नामक अपराधी के गोली लगी जिससे वो घायल हो गया। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल के भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने जसपर कोतवाली में FIR NO. 465/24 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर ल्याई है। पुलिस अब लूट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts