बड़ी खबर : देररात लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़। एक घायल, अन्य की तलाश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के जसपर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई,जिसके बाद एक अपराधी घायल बांकी फरार। एस.एस.पी.मणिकांत मिश्रा रात में ही अस्पताल पहुंचे।उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में देर रात लगभग 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के जसपर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई,जिसके बाद एक अपराधी घायल बांकी फरार। एस.एस.पी.मणिकांत मिश्रा रात में ही अस्पताल पहुंचे।
उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में देर रात लगभग 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। दिलशाद नाम के अपराधी को गोली लगी जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया।

दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया। बताया गया है कि आरोपीयो ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद दोनों आमने सामने हो गए। जवाबी फायरिंग में दिलशाद नामक अपराधी के गोली लगी जिससे वो घायल हो गया। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल के भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने जसपर कोतवाली में FIR NO. 465/24 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर ल्याई है। पुलिस अब लूट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts