बड़ी खबर : टीम सहित यहां पहुंचे कप्तान, माफियाओं में मचा हड़कंप।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना जनपद ऊधमसिंह नगर में मादक पदार्थो की तस्करी के ड्रग्स माफियाओं में मचा। हड़कंप, जनपद की पुलिस ने बरेली के फतेहगंज को छावनी में तब्दील कर दिया, दबिश का खुद एसएसपी ने नेतृत्व किया, भारी पुलिस बल को देख माफियाओं में खलबली मच गई और पुलिस ने 25 ऐसे संदिग्धों […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

जनपद ऊधमसिंह नगर में मादक पदार्थो की तस्करी के ड्रग्स माफियाओं में मचा। हड़कंप, जनपद की पुलिस ने बरेली के फतेहगंज को छावनी में तब्दील कर दिया, दबिश का खुद एसएसपी ने नेतृत्व किया, भारी पुलिस बल को देख माफियाओं में खलबली मच गई और पुलिस ने 25 ऐसे संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनका ड्रग्स तस्करी में भूमिका रही है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जनपद में तैनाती होने के बाद से ही जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने की कोशिश पुलिस लगातार कर रही थी, जब भी कोई सौदागर पकड़ा जाता था, वह बरेली के ड्रग्स माफियाओं और पेडलर्स का नाम ही लेता था, इसी को ध्यान में रखते हुए ठोस रणनीति के तहत रविवार की देर शाम बरेली के फतेहगंज स्थित कई ऐसे ठिकानों पर दबिश दी गई, जहां के कुछ पेडलर्स व ड्रग्स माफिया जनपद में ड्रग्स बिकवाने का धंधा चलाते है, इस अभियान का नेतृत्व खुद ही किया, जिसके चलते 300 अधिकारी-जवानों के साथ जब बरेली के फतेहगंज को छावनी में तब्दील कर दिया गया, तो माफियाओं में हड़कंप मच गया, पुलिस ने 25 ऐसे संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जो कि मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त है या फिर जिनका किरदार रहा हो, क्योकि गांव में हिरासत में लिए गए आरोपी चर्चाओं में है, पुलिस लगातार इस प्रकार के अभियान चलाएंगी, तस्करों को पकड़ने के साथ ही उन के पनाहगार व माफियाओं की धरपकड़ हो सकें, आगे भी इस प्रकार का अभियान संचालित रहेगा।

 

Also Read This

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से खिसका लोहे का गाटर । दो कांवड़ यात्रियों की मौत

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन...

Related Posts