निजी स्वार्थ के लिए हो रही पहाड़-मैदान की राजनीति: रीजनल पार्टी

  • प्रेमचंद के बाद ऋतु खंडूड़ी और महेंद्र भट्ट भी दें इस्तीफा: शिवप्रसाद सेमवाल

देहरादून, 23 मार्च 2025राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने प्रदेश में पहाड़-मैदान की राजनीति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल अपने निजी स्वार्थ के कारण इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं। साथ ही, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और सांसद महेंद्र भट्ट से भी प्रेमचंद अग्रवाल की तर्ज पर इस्तीफा देने की मांग की

प्रेस क्लब में सदस्यता अभियान के दौरान सेमवाल का बड़ा बयान

प्रेस क्लब में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान शिवप्रसाद सेमवाल ने राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा,
“उत्तराखंड को पहाड़-मैदान के विवाद में उलझाने के बजाय गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे असल मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन, दुर्भाग्यवश राजनीतिक दल जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं और ज्वलंत समस्याओं को दरकिनार कर रहे हैं।”

उन्होंने मीडिया और समाज के गणमान्य लोगों से अपील की कि पहाड़-मैदान के नाम पर हो रही अभद्र बयानबाजी पर रोक लगाई जाए

कार्यकर्ताओं को सौंपे गए संगठनात्मक दायित्व

इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय दलों को छोड़कर आए दर्जनों लोगों ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही, पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र सौंपे और प्रदेश हित में पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने का आह्वान किया

नवनियुक्त पदाधिकारी:

  • देवेंद्र सिंह गुसाई – देहरादून जिला अध्यक्ष

  • भगवती प्रसाद गोस्वामी – सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष

  • सुमित्रा जोशी – जिला संगठन सचिव

  • नवीन पंत – व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष

  • बसंती गोस्वामी – जिला प्रचार सचिव

  • सुमन रावत – बालावाला मंडल अध्यक्ष

  • रजनी कुकरेती – उपाध्यक्ष

  • गीता पंत – हाथी बड़कला वार्ड अध्यक्ष

दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

इस अवसर पर माधो सिंह नेगी, दिगपाल सिंह बंगारी, जगमोहन सिंह झिकंवाण, प्रमोद जोशी, कपिल पूनिया, महावीर सिंह रावत, रेशमा, सोहन कौशल, जगदंबा बिष्ट, नवीन पंत, गीता पंत, सुमन रावत, रजनी कुकरेती सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

कार्यक्रम में मौजूद अन्य प्रमुख लोग:

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने की। इस दौरान प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, संगठन सह सचिव राजेंद्र सिंह गुसाई, सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश, मंजू रावत, जगदंबा बिष्ट, नीलम लखेड़ा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

उत्तराखंड की असली समस्याओं पर ध्यान देने की अपील

कार्यक्रम के अंत में शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को अब क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर उत्तराखंडियत की भावना के साथ एकजुट होना होगा और वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना होगा

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts