हैवानियत की हदें पार: बीमार बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला।मां गिरफ्तार..

देहरादून। विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक अवसाद से ग्रस्त एक मां ने अपनी सात महीने की बीमार बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान सादिया के रूप में हुई है, जिसका तीन साल का एक बेटा भी है। […]

देहरादून। विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक अवसाद से ग्रस्त एक मां ने अपनी सात महीने की बीमार बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला।

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान सादिया के रूप में हुई है, जिसका तीन साल का एक बेटा भी है। बेटी की लगातार खराब तबीयत के कारण वह मानसिक तनाव में थी। घटना के बाद पति मुंतजिर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...

Related Posts