बिग ब्रेकिंग: प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे आनंद बर्द्धन। आदेश जारी 

देहरादून। उत्तराखंड को जल्द ही नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है। 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 31 मार्च को सेवा विस्तार समाप्त होने के बाद वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की जगह लेंगे।

मुख्य सचिव पद की रेस पर लगा विराम

शासन के इस आदेश के साथ मुख्य सचिव पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है। वर्तमान में आनंद बर्धन अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं और अपने प्रशासनिक करियर में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति से राज्य प्रशासन को अनुभवी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts