पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: आयुष्मान योजना को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का फूटा गुस्सा। आंदोलन की चेतावनी

April 10, 2025
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: आयुष्मान योजना को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का फूटा गुस्सा। आंदोलन की चेतावनी
ShareShareShare

देहरादून। देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सदस्यता समारोह के दौरान पार्टी ने आयुष्मान भारत योजना में चल रही गंभीर विसंगतियों पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए आगामी समय में जनआंदोलन की चेतावनी दी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वर्तमान में योजना के क्रियान्वयन में गंभीर खामियां हैं। उन्होंने बताया कि 40,000 रुपये मासिक आय से अधिक होने के कारण कई लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे, जिसके चलते वे आयुष्मान योजना से वंचित हैं। वहीं, अंत्योदय एवं बीपीएल कार्डधारक परिवारों में नवजात शिशुओं के नाम योजना में नहीं जुड़ पा रहे हैं क्योंकि विभाग में करीब एक लाख यूनिट का बैकलॉग है।

सेमवाल ने कहा कि जब तक पुराने यूनिट सूची से बाहर नहीं होते, नए पात्र सदस्य योजना में नहीं जुड़ सकते, जिससे गरीब परिवारों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों को योजना में शामिल करने की भी मांग की। साथ ही, निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध को अधिक पारदर्शी और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि फर्जी क्लेम्स पर रोक लगाई जा सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।


कई भाजपा और निर्दलीय नेता रीजनल पार्टी में शामिल, कई को मिले संगठनात्मक दायित्व

सदस्यता समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विजयकालोनी, देहरादून के निर्दलीय पार्षद अनूप अपने समर्थकों सहित पार्टी में शामिल हुए। वहीं भाजपा से दिनेश सेमवाल, आशीष उनियाल और प्रमोद ने पार्टी छोड़ रीजनल पार्टी का दामन थामा।

पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपीं:

  • दिनेश प्रसाद सेमवाल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया।

  • भूपेंद्र कुमार लक्ष्मी को आरटीआई एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • जगमोहन झिंकवाण को प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला।

  • दयाराम मनोरी को जिला महामंत्री, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा कई वार्डों के लिए अध्यक्ष नियुक्त किए गए:

  • नितिन कुमार (इंदिरा नगर वार्ड-40)

  • संगीता चौधरी (वार्ड-100)

  • जागृति पाठक (वार्ड-98)

  • सतनाम सिंह (वार्ड-61)

  • योगेश ईष्टवाल (वार्ड-88)

  • आशीष उनियाल (वार्ड-3)

  • प्रमोद सेमवाल (एमडीडीए वार्ड-58)

  • निकिता (बल्लीवाला वार्ड)

सदस्यता लेने वालों में शामिल प्रमुख नाम: डॉ. नीरज अथैय्या (सीनियर साइंटिस्ट), ओम दत्त पुंडीर, सौरभ पंत, संगीता चौधरी, जागृति पाठक, योगेश ईष्टवाल, निकिता, नितिन कुमार, प्रमोद, आशीष, दिनेश सेमवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

समारोह का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने किया।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी: राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुसाईं, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष शशि रावत, प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, प्रदेश संगठन सहसचिव राजेंद्र सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह चौहान, शिव सिंह भैराटी, टिहरी जिलाध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद गोस्वामी, सुभाष नौटियाल, सरोज जुयाल, रजनी कुकरेती, मंजू रावत, मीना थपलियाल, रंजन नेगी, सुमन रावत, सरोज रावत, रंजना नेगी, सोभित भद्री, नीलम लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।


Previous Post

बड़ी खबर: CAU के उपाध्यक्ष धीरज भंडारी की सदस्यता निरस्त..

Next Post

बड़ी खबर: मातावाला बाग पर अवैध कब्जे की साजिश। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने जताई कड़ी आपत्ति

Next Post
बड़ी खबर: मातावाला बाग पर अवैध कब्जे की साजिश। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने जताई कड़ी आपत्ति

बड़ी खबर: मातावाला बाग पर अवैध कब्जे की साजिश। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने जताई कड़ी आपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • हाईकोर्ट सख्त: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर SSP से मांगी रिपोर्ट। अभद्र पोस्टों की जांच के निर्देश..
  • बड़ी खबर : गोल्डन कार्ड धारकों की परेशानी जल्द होगी दूर। स्वस्थ मंत्री ने दिए सख्त निर्देश..
  • अपराध : तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म। आरोपी गिरफ्तार ..
  • हाइकोर्ट न्यूज: हेलीकॉप्टर लीज घोटाले में 9.5 लाख रुपये लौटाने का आदेश..
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!