नैनीताल।
जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डीएम वंदना सिंह ने 6 तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में आदेश एडीएम विवेक राय द्वारा जारी किया गया।
तबादलों की जानकारी इस प्रकार है:
कुलदीप पांडे, वर्तमान में रामनगर के तहसीलदार, को लालकुआं का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
मनीषा मारकाना, तहसीलदार नैनीताल, को रामनगर का नया तहसीलदार बनाया गया है।
युगल किशोर पांडे, प्रभारी तहसीलदार लालकुआं, को प्रभारी तहसीलदार नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।
सचिन कुमार, तहसीलदार हल्द्वानी, को धारी का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
डॉ. ललित मोहन तिवारी, तहसीलदार धारी, को कालाढूंगी का तहसीलदार बनाया गया है।
मनीषा बिष्ट, तहसीलदार कालाढूंगी, को हल्द्वानी का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।





