पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

DM का अल्टीमेटम: जमा करो असलहा, वरना हो जाओ बेअसलहा!

April 12, 2025
in उत्तराखंड
DM का अल्टीमेटम: जमा करो असलहा, वरना हो जाओ बेअसलहा!
ShareShareShare

रुड़की।
हाल ही में रुड़की में खुलेआम शस्त्र लहराने और हवाई फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कड़ा फैसला लिया है।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर आदेश जारी किया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक लाइसेंसी हथियार हैं, तो उसे निर्धारित संख्या से अधिक शस्त्र जमा कराने होंगे। ऐसा न करने वालों के सभी लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

एक व्यक्ति के पास दो से अधिक हथियार नहीं

डीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों के पास दो से अधिक हथियार हैं, उन्हें एक शस्त्र अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। अभी तक सात ऐसे शस्त्र धारकों ने अपने अतिरिक्त हथियार जमा कराए हैं। जो लोग इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।

यूआईएन अनिवार्य, 25 अप्रैल तक देनी होगी सूचना

गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी लाइसेंस धारकों को यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईएन) प्राप्त करना अनिवार्य है। वर्ष 2016 में एनडीएएल (NDAL) पोर्टल के शुरू होने के बाद सभी लाइसेंसियों को यूआईएन जारी किया गया था। अब जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाइसेंसियों के पास यूआईएन नहीं है, वे 25 अप्रैल तक इसकी सूचना संबंधित थाने में जरूर दें। तय समय सीमा में जानकारी न देने वालों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

थाना प्रभारियों को निर्देश, सख्ती से हो पालन

जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का सख्ती से पालन कराएं। जो शस्त्र धारक हथियार जमा नहीं कर रहे या यूआईएन की जानकारी नहीं दे रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।



Previous Post

बड़ी खबर: यहां 6 तहसीलदारों के तबादले। डीएम ने जारी किए आदेश

Next Post

श्री दरबार साहिब पहुंचे किसान यूनियन अध्यक्ष। विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेंद्र दास होंगे सम्मानित

Next Post
श्री दरबार साहिब पहुंचे किसान यूनियन अध्यक्ष। विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेंद्र दास होंगे सम्मानित

श्री दरबार साहिब पहुंचे किसान यूनियन अध्यक्ष। विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेंद्र दास होंगे सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य कोषाधिकारी और अकाउंटेंट
  • बागेश्वर में बनेगा बाघ रेस्क्यू सेंटर।अब नहीं भेजने पड़ेंगे पकड़े गए बाघ अल्मोड़ा
  • हादसा: गहरी खाई में गिरी कार। चार घायल..
  • ऑपरेशन सिंदूर : चीन-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी। संदिग्धों पर पैनी नजर
  • युवा अवस्था में बढ़ते हृदय रोगों पर चिंता।श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता अभियान “हार्ट वाइस-18” का आयोजन
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!