बड़ी खबर: उत्तराखंड का नया अपडेटेड नक्शा जारी। अभी डाउनलोड करें फ्री में!

देहरादून। वर्ष 2008 के बाद पहली बार उत्तराखंड को एक नया और पूरी तरह अपडेटेड स्टेट मैप मिला है। सर्वे ऑफ इंडिया ने इस नक्शे का तीसरा संस्करण जारी किया है, जो कि 1:500000 (1 सेंटीमीटर = 5 किलोमीटर) के स्केल पर तैयार किया गया है। यह नक्शा अब आमजन, शोधकर्ताओं, योजनाकारों और पर्यटकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

राज्य गठन के बाद उत्तराखंड का पहला स्टेट मैप वर्ष 2003 में, और दूसरा संस्करण 2008 में जारी किया गया था। लेकिन उसके बाद, भौगोलिक और भौतिक विकास के बावजूद नया नक्शा जारी नहीं हो सका था। पिछले 17 वर्षों में उत्तराखंड के रोड नेटवर्क का विस्तार हुआ है, नए पर्यटक स्थल विकसित हुए हैं और कई क्षेत्रों ने नई पहचान बनाई है। ऐसे में एक अद्यतन नक्शे की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

अब यह आवश्यकता पूरी हुई है। भारत के महासर्वेक्षक (Surveyor General) हितेश कुमार एस मकवाना की देखरेख में तैयार यह नया नक्शा सर्वे ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.surveyofindia.gov.in पर निःशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
डाउनलोड लिंक (PDF): UTTARAKHAND_3RD_EDN-2025.pdf

नोट: चूंकि नक्शे का फाइल साइज बड़ा है, इसलिए इसे लैपटॉप या डेस्कटॉप पर डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। इसे बेहतर रेजोल्यूशन में देखने के लिए PDF फाइल को डेस्कटॉप पर सेव करें।

नक्शे में क्या है खास?

  • प्रदेश के प्रमुख स्थलों की दूरी उनके रूट के अनुसार दर्शाई गई है।

  • स्थलों के नाम के कोड भी दिए गए हैं जिससे उन्हें समझना और उपयोग करना आसान हो गया है।

  • राजधानी, जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध है।

  • यह नक्शा योजनाकारों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

नक्शे का स्केल क्या दर्शाता है?

इस नक्शे को 1:500000 स्केल पर तैयार किया गया है। इसका मतलब है कि नक्शे में 1 सेंटीमीटर की दूरी धरातल पर 5 किलोमीटर के बराबर होगी। नक्शों के जानकार इस स्केल की मदद से वास्तविक दूरी का आकलन कर सकते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts