नैनीताल: शिव मंदिर के पास खून से लथपथ मिला युवक का शव। हादसे की आशंका..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के भूमियाधार में अनूप कुमार का खून से लथपत शव मिलने से सनसनी। मौके पर हालातों को देखने के बाद मृतक किसी वाहन से गिरकर या टकराकर हादसे का शिकार होना माना गया है। नैनीताल से भावली मार्ग में भूमियाधार गांव स्थित शिव मंदिर से नीचे को जाने वाली […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के भूमियाधार में अनूप कुमार का खून से लथपत शव मिलने से सनसनी। मौके पर हालातों को देखने के बाद मृतक किसी वाहन से गिरकर या टकराकर हादसे का शिकार होना माना गया है।
नैनीताल से भावली मार्ग में भूमियाधार गांव स्थित शिव मंदिर से नीचे को जाने वाली पखडण्डी में तड़के सवेरे 40 वर्षीय स्थानीय ग्रामीण अनूप कुमार ‘जोगा’ का खून से लथपथ शव मिला। ग्रमीणों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। एस.ओ.रमेश बोरा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त करने के बाद मौत के कारणों की तलाश की गई। मौके पर बाइक की रगड़ और खून के निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मृतक को किसी बाइक से टक्कर लगना या बाइक से गिरने से मौत होने की संभावना जताई गई। मौके पर ग्रामीणों और मृतक अनूप के रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। एस.ओ.ने बताया कि शव का पंचायत नामा कराया जा रहा है, जिसके बाद बॉडी को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा जाएगा और फिर परिजनों को शौंपा जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात में हुआ होगा और सवेरे तक खून का रिसाव मौत का कारण बना होगा। इस मौके पर एस.आई.सतीश उपाध्याय, श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल मब्बु मियां, कांस्टेबल हरीश नाथ, कांस्टेबल मलकीत और कांस्टेबल दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...

Related Posts