देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में पूज्य जया किशोरी जी का भव्य स्वागत, छात्रों को दिए जीवन मूल्यों के संदेश

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, देहरादून आज एक विशेष और ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्य जया किशोरी जी का विश्वविद्यालय परिसर में आगमन हुआ। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री संजय बंसल, उपाध्यक्ष श्री अमन बंसल सहित विश्वविद्यालय प्रशासन और संकाय सदस्यों ने पूज्य जया किशोरी जी का भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, और छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

अपने विशेष दौरे के दौरान जया किशोरी जी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, शोध प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, इनोवेशन सेंटर और छात्र सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, सुव्यवस्थित वातावरण और अनुशासन की सराहना की।

इस अवसर पर पूज्य जया किशोरी जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच, सेवा और सच्चाई को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “ज्ञान और भक्ति का समन्वय ही व्यक्ति को पूर्ण बनाता है। जब छात्र सेवा, सच्चाई और समर्पण के मार्ग पर चलते हैं, तो वे न केवल अपना, बल्कि समाज और राष्ट्र का भी कल्याण करते हैं।”

उनकी उपस्थिति से विश्वविद्यालय परिवार में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। यह क्षण देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts