मौसम अपडेट: दून समेत कई जिलों में आज फिर बरसेंगे बादल। जानिए कब मिलेगी राहत ..

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम आज भी बदला-बदला बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम […]

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम आज भी बदला-बदला बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गर्जना के साथ बारिश होने की भी संभावना है। जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

सोमवार से प्रदेशभर में मौसम में सुधार की उम्मीद जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 मई के बाद मैदानों में तेजी से तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लोगों को गर्मी का तीखा असर झेलना पड़ सकता है।

मसूरी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

मसूरी में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से स्कूली छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

पर्यटन नगरी में बारिश के चलते पर्यटकों की आमद भी पहले की अपेक्षा कम हो गई है, और कई सैलानी लौटने लगे हैं। सड़कों पर कीचड़ जमा होने से आवाजाही में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts