बड़ी खबर : सुस्त दिनेशपुर नगर पंचायत, हफ्तों बाद भी नहीं हुई कार्यवाही।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  दिनेशपुर उधम सिंह नगर पार्किंग को लेकर जनता परेशान, साप्ताहिक हॉट बाजार में घरों के सामने खड़े हो रहे वाहन अधिशाषी अधिकारी बैठे सुस्त, ज्ञात हो कि दिनेशपुर में शनिवार को साप्ताहिक हॉट बाजार लगती है, जोकि मुख्य चौराहे से लेकर आईटीआई गेट समीप तक व्यापारी अपनी दुकान लगाते है, […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

दिनेशपुर उधम सिंह नगर पार्किंग को लेकर जनता परेशान, साप्ताहिक हॉट बाजार में घरों के सामने खड़े हो रहे वाहन अधिशाषी अधिकारी बैठे सुस्त, ज्ञात हो कि दिनेशपुर में शनिवार को साप्ताहिक हॉट बाजार लगती है, जोकि मुख्य चौराहे से लेकर आईटीआई गेट समीप तक व्यापारी अपनी दुकान लगाते है, जिसमें की नगर पंचायत द्वारा उनसे वसूली भी की जाती है, वही साप्ताहिक हॉट बाजार के दिन नगर पंचायत दिनेशपुर द्वारा किसी भी प्रकार की पार्किंग व्यवस्था चिन्हित नहीं है, जिससे कि हॉट बाजार में आने वाले दुकानदार व खरीदार अपने निजी वाहन या तो दुकानों के सामने या घरों के सामने खड़े कर देते हैं, इस समस्या को लेकर वार्ड नंबर 5 स्थित एक पत्रकार द्वारा कई बार शिकायती पत्र नगर पंचायत को दिया गया, लेकिन उसका असर दिखाई नहीं दिया, वही शिकायती पत्र दिए हुए कई हफ्ते बीत गए, लेकिन अधिकारी ज्यों के त्यों बैठे हैं, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उन्होंने आश्वाशन दिया कि इस समस्या का जल्द ही निवारण किया जाएगा, लेकिन कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, वहीं वार्ड न 5 निवासियों का कहना है कि शनिबाजार के दिन कोई आपदा हो जाती है तो ना ही अग्निशम, आ सकती है ना ही एंबुलेंस आ सकती है, ना ही कोई अपना निजी वाहन निकाल सकता है इतनी बुरी स्थिति हो जाती है।

 

घरों के सामने खड़े वाहन

 

शिकायती पत्र

 

सादर अनुरोध करना है कि प्रार्थीगण वार्ड नं0-05 के निवासी है, शनिवार हाट बाजार के दिन दुर्गा महिषर वाला रास्ता दुकानों के लगने तथा भारी भीड़ के कारण लगभग बन्द जैसा हो जाता है, जिससे हम लोगों के आवागमन का केवल एक रास्ता गुरूद्वारा रोड वाला बचता है, जिस पर हाट बाजार में आने वाले विभिन्न चार पहिया वाहन तथा स्कूटी बाईकों के कारण वह रास्ता भी आवागमन योग्य नही रहता, क्योकि उस रोड को पार्किंग रोड़ बना दिया जाता है, साथ ही हम लोगों को घर जाने वाली गली (मछली बाजार वाली) गली में रिक्शा स्कूटी बाईकों से पूरी तरह बन्द हो जाती है, इतना ही नही हमारे घरों के दरवाजे के सामने तक गाड़िया खड़ी हो जाती है, जिसका निरीक्षण भी आप कर सकते है, जिस कारण हम गली के लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है, यदि किसी दिन कोई आकस्मिक घटना यदि घट जाती है तो उस रोड/गली में एम्बूलेन्स या फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नही आ सकती है, और ना ही कोई अपने निजी चौपहिया वाहन निकल सकते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : सरकार ने 34 प्रभारी अधिशासी अधिकारियों की नियुक्तियां कीं रद्द, पढ़िए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड के शहरी विकास विभाग में प्रभारी अधिशासी अधिकारी (Executive Officer-EO) की नियुक्तियों को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा...

जॉब ब्रेकिंग : रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू। 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने 6777 अप्रेंटिस...

Related Posts