हादसा : हाईवे पर पलटी अनियंत्रित बस ,27 घायल।चालक-परिचालक फरार

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी। आज सुबह करीब पौने दस बजे एक तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड के पास हुई, जहाँ बस संख्या UK13PA-0085 अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। बस में मध्यप्रदेश से आए 41 यात्री सवार थे, जो यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री […]

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी

उत्तरकाशी। आज सुबह करीब पौने दस बजे एक तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड के पास हुई, जहाँ बस संख्या UK13PA-0085 अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई।

बस में मध्यप्रदेश से आए 41 यात्री सवार थे, जो यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री की ओर जा रहे थे। हादसे में 27 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना धरासू की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस हाईवे पेट्रोल वाहन की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा पहुंचाया गया।

घटना के बाद से बस चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी की जान को गंभीर खतरा नहीं।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts