तीन दिन बाद मिली गुमशुदा महिला। पुलिस ने सकुशल लौटाया घर ..

मोरी पुलिस ने लापता महिला को सकुशल किया बरामद, परिजनों के सुपुर्द मोरी, 23 मई 2025।थाना मोरी पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। यह कार्रवाई मोरी थाना क्षेत्र में दर्ज एक गुमशुदगी मामले में की गई, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के बिना बताए घर […]

मोरी पुलिस ने लापता महिला को सकुशल किया बरामद, परिजनों के सुपुर्द

मोरी, 23 मई 2025।
थाना मोरी पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। यह कार्रवाई मोरी थाना क्षेत्र में दर्ज एक गुमशुदगी मामले में की गई, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने और वापस न लौटने की सूचना दी थी।

मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने महिला की तलाश शुरू की।

लगातार की जा रही पतारसी और सुरागरसी के चलते पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली, जब लापता महिला को मोरी जंगलात बैरियर क्षेत्र से बरामद किया गया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts