कहर: यहां फैला पशुओं में मौत का अज्ञात वायरस।80 से अधिक की गई जान ..

मोरी में अज्ञात बीमारी से भेड़-बकरियों की मौत का सिलसिला जारी, अब तक 80 से अधिक पशुओं की जान गई 24 मई 2025, मोरी (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के धारा गांव में अज्ञात बीमारी ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह से जारी इस रहस्यमयी संक्रमण की चपेट में […]

  • मोरी में अज्ञात बीमारी से भेड़-बकरियों की मौत का सिलसिला जारी, अब तक 80 से अधिक पशुओं की जान गई

24 मई 2025, मोरी (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के धारा गांव में अज्ञात बीमारी ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह से जारी इस रहस्यमयी संक्रमण की चपेट में आकर अब तक 80 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो चुकी है। प्रतिदिन दो से चार पशुओं की मौत की सूचना मिल रही है, जिससे गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

ग्राम प्रधान रणदेव सिंह पंवार ने बताया कि स्थिति गंभीर बनी हुई है। पशुपालन विभाग की टीम बीते शनिवार से गांव में तैनात है और लगातार उपचार का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है। गांव में कृपाल सिंह, कीर्ति सिंह, नेगी सिंह, मूर्ति सिंह, जबर सिंह, प्रताप सिंह, ठाकुर सिंह और बरदान सिंह जैसे पशुपालकों की बड़ी संख्या में भेड़-बकरियां मौत का शिकार हो चुकी हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उत्तरकाशी एच.सी. बिष्ट ने पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग को सूचना मिलते ही पशु-चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजी गई है। गुरुवार को ही 22 भेड़-बकरियों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। फिलहाल मृत पशुओं के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं, जिससे बीमारी की सटीक पहचान की जा सके।

गौरतलब है कि पशुपालन ही इस क्षेत्र के ग्रामीणों की मुख्य आजीविका का साधन है। ऐसे में लगातार पशुओं की हो रही मौत ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पशुपालकों को मानसिक रूप से भी प्रभावित किया है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से त्वरित जांचप्रभावी उपचार की मांग की है ताकि और पशुओं को इस बीमारी से बचाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रशासन की अगली रिपोर्ट और नमूनों की जांच के आधार पर ही बीमारी की पुष्टि व रोकथाम की रणनीति बनाई जाएगी। तब तक गांव में सतर्कता और रोकथाम के उपाय जारी रहेंगे।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts