देवदार के पेड़ की चपेट में आने से भेड़पालक की मौत। क्षेत्र में शोक की लहर..

मोरी (उत्तरकाशी), मई 2025। नीरज उत्तराखंडी  विकासखंड मोरी के ढाटमीर गांव से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह जंगल में भेड़-बकरियों को चरा रहे जयवीर सिंह (42 वर्ष), पुत्र तालीराम, की एक विशाल देवदार के पेड़ की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है […]

मोरी (उत्तरकाशी), मई 2025। नीरज उत्तराखंडी 

विकासखंड मोरी के ढाटमीर गांव से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह जंगल में भेड़-बकरियों को चरा रहे जयवीर सिंह (42 वर्ष), पुत्र तालीराम, की एक विशाल देवदार के पेड़ की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में तेज़ आंधी-तूफान के कारण यह हादसा हुआ।

जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। जयवीर सिंह अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनकी वृद्ध मां, पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, पत्नी सदमे में बेहोश हो गई है, जबकि बच्चे अब भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उनके पिता अब कभी वापस नहीं आएंगे।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उठाई मुआवजे की मांग

घटना के बाद गांव के प्रधान, सामाजिक संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता, स्थायी मुआवजा, और पुनर्वास का उचित प्रबंध दिया जाए। साथ ही यह भी मांग उठी है कि जंगलों में भेड़पालकों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस नीति बनाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

विधायक ने जताया शोक, दी सहायता का आश्वासन

क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है। विधायक ने प्रशासन से भी संवेदनशीलता दिखाने और पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करने की अपील की है।

यह हादसा न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और प्रशासनिक सजगता का भी गंभीर विषय है। अब देखना यह है कि प्रशासन और सरकार इस पीड़ित परिवार के दर्द को कितनी गंभीरता से समझते हैं और कितनी तेजी से सहायता उपलब्ध कराते हैं।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts