बड़ी खबर: सुभाष उपाध्याय बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को सुभाष उपाध्याय के रूप में एक और न्यायाधीश मिल गए हैं। भारत सरकार के लॉ एंड जस्टिस विभाग की तरफ से उप सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन के हस्ताक्षरों वाला पत्र जारी हुआ है। पत्र में कहा गया है कि संविधान के आर्टिकल 224 के क्लॉज़ 1 के अंतर्गत राष्ट्रपति […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को सुभाष उपाध्याय के रूप में एक और न्यायाधीश मिल गए हैं। भारत सरकार के लॉ एंड जस्टिस विभाग की तरफ से उप सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन के हस्ताक्षरों वाला पत्र जारी हुआ है।

पत्र में कहा गया है कि संविधान के आर्टिकल 224 के क्लॉज़ 1 के अंतर्गत राष्ट्रपति ने हर्ष जताते हुए सुभाष उपाध्याय को उच्च न्यायालय नैनीताल का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। 26 मई 2025 को जारी पत्र में सुभाष उपाध्याय को दो वर्ष के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश का चार्ज सौंपा गया है।
उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश जे.नरेंद्र, वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा कार्यरत हैं और एक अन्य जज की शपथ के साथ ही इनकी संख्या दस हो जाएगी।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts