एक्शन: अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज..

बड़कोट, 29 मई 2025(नीरज उत्तराखंडी) ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत चलाए जा रहे “शामुक्त अभियान” के अंतर्गत बड़कोट पुलिस ने बुधवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान खरसाली पुल (जानकीचट्टी) के पास पुलिस टीम ने युवक मनोज कुंवर को हिरासत […]

बड़कोट, 29 मई 2025(नीरज उत्तराखंडी)

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत चलाए जा रहे “शामुक्त अभियान” के अंतर्गत बड़कोट पुलिस ने बुधवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान खरसाली पुल (जानकीचट्टी) के पास पुलिस टीम ने युवक मनोज कुंवर को हिरासत में लिया, जिसके कब्जे से 151.77 ग्राम अफीम बरामद की गई।

अभियान का नेतृत्व

इस कार्रवाई को क्षेत्राधिकारी बड़कोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष बड़कोट  दीपक कठैत के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने जानकारी दी कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ NDPS Act की धारा 20/25 के तहत थाना बड़कोट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की जानकारी:

  • नाम: मनोज कुंवर
  • पिता का नाम: जोत सिंह
  • निवासी: ग्राम भीतरी, थाना मोरी, जिला उत्तरकाशी
  • उम्र: 32 वर्ष

बरामद सामग्री:

  • अवैध अफीम: 151.77 ग्राम

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  1. उप निरीक्षक:  गम्भीर सिंह तोमर
  2. अपर उप निरीक्षक: रमेश लाल आर्य
  3. हेड कांस्टेबल: संजय कुमार
  4. कांस्टेबल: पुरण सिंह

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts