बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर की इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा। जानिए कारण.

देहरादून। उत्तराखंड कैडर की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने यह निर्णय निजी कारणों के चलते लिया है। वर्तमान में वह एसपी विजिलेंस के पद पर कार्यरत थीं।

रचिता जुयाल का पुलिस सेवा में योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने 2015 में यूपीएससी परीक्षा में 215वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयन पाया था। पुलिस सेवा उनके लिए कोई नया क्षेत्र नहीं था, क्योंकि उनके पिता बीपीडी जुयाल भी पुलिस सेवा में रह चुके हैं।

अपने कार्यकाल के दौरान रचिता जुयाल ने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं। वह बागेश्वर जिले की एसपी, नैनीताल जिले की एसपी, और उत्तराखंड के राज्यपाल की एडीसी (सहायक सचिव) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। अपने सशक्त नेतृत्व और संवेदनशील कार्यशैली के लिए वह हमेशा सराही जाती रही हैं।

रचिता जुयाल के इस्तीफे की खबर से पुलिस विभाग में आश्चर्य और खेद का माहौल है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि उन्होंने जिस निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, वह आने वाले अधिकारियों के लिए एक मिसाल बनी रहेंगी।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts