गंगा दशहरा पर प्राचीन गंगा मंदिर में भव्य आयोजन, सभी भक्तों को आमंत्रण

  देहरादून। शहर के तिलक रोड स्थित 55 साल पुराने श्री प्राचीन गंगा मंदिर में इस वर्ष भी गंगा दशहरा पर्व को परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार, 5 जून को सांय 6:30 बजे से मंदिर परिसर में गंगा आरती, भजन-कीर्तन संध्या और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें […]

 

देहरादून। शहर के तिलक रोड स्थित 55 साल पुराने श्री प्राचीन गंगा मंदिर में इस वर्ष भी गंगा दशहरा पर्व को परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार, 5 जून को सांय 6:30 बजे से मंदिर परिसर में गंगा आरती, भजन-कीर्तन संध्या और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि 6 वर्ष पूर्व मंदिर में स्थापित गंगा माता की प्रतिमा खंडित हो गई थी, जिसके पश्चात मंदिर समिति द्वारा नई प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। तभी से हर वर्ष गंगा दशहरा के दिन विशेष आयोजन की परंपरा शुरू की गई है।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस शुभ अवसर पर पहले भजन-कीर्तन संध्या का आयोजन होगा, फिर गंगा माता को भोग अर्पित किया जाएगा और सामूहिक भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गंगा मैया का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts