बड़ी ख़बर: आढ़त बाजार निर्माण तेज़।एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिए निर्देश

मसूरी/देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा निर्माणाधीन आढ़त बाजार की प्रगति को लेकर अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने उपाध्यक्ष महोदय को अब तक की कार्य प्रगति से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि आढ़त बाजार परियोजना में लगभग 60% प्लॉटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया […]

मसूरी/देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा निर्माणाधीन आढ़त बाजार की प्रगति को लेकर अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने उपाध्यक्ष महोदय को अब तक की कार्य प्रगति से अवगत कराया।

अधिकारियों ने बताया कि आढ़त बाजार परियोजना में लगभग 60% प्लॉटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस पर उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अगले एक माह में शेष प्लॉटिंग, एसटीपी और पार्किंग से जुड़ा कार्य भी पूर्ण किया जाए। साथ ही HUDCO से लिए जाने वाले लोन की स्वीकृति की प्रक्रिया को भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उपाध्यक्ष ने सभी भू-खण्डों के लिए कंट्रोल डिज़ाइन तैयार करने को कहा, ताकि बाजार की दुकानों में एकरूपता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि बाजार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, आवंटन से पूर्व लाभार्थियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि माह अगस्त तक लाभार्थियों को भू-खण्डों का आवंटन कर दिया जाए। बैठक में प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, मुख्य अभियंता एस.सी.एस. राणा, लेखपाल नजीर अहमद, वास्तुविद प्रशांत नौटियाल सहित निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह बैठक प्राधिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि आढ़त बाजार को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा कर क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ पहुंचाया जा सके।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts